प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी
06वीं वाहिनी का इतिहास
छठी वाहिनी की स्थापना शासनादेश संख्याः 5239-उ-जैड-1744/47 दिनांक 26.09.1947 के द्वारा भारत-पाकिस्तान के विभाजन के फलस्वरूप उत्पन्न अराजकता की स्थिति से निपटने के लिए की गई थी।
वाहिनी का क्षेत्रफलः
वर्तमान वाहिनी का लगभग 86.83 एकड़ का विशाल परिसर हरियाले वृक्षों से घिरा अपने दो सुसज्जित एवं आकर्षक मुख्य द्वारों सहित भव्य रूप से दिखाई पड़ता है।
- वाहिनी के उत्तर दिशा में ग्राम रोशनपुर डोरली है।
- वाहिनी के दक्षिण दिशा में आर्मी कैण्ट एरिया है।
- वाहिनी के पूर्व दिशा में विवेक विहार कालोनी व शाकुम्बरी फार्म हाउस एवं ग्राम शोफिपुर है।
- वाहिनी के पश्चिम दिशा में ग्राम दान्तल व ग्राम जाटौली की कृषि भूमि एवं अमन विहार कालोनी है।
- वाहिनी के प्रवेश के कुल 02 द्वार स्थापित है जो मेरठ रूडकी मुख्य मार्ग से जुडे हुये है दोनो द्वार से आगमन होता है।
- वाहिनी के कुल क्षेत्रफल की सुरक्षा हेतु चारों ओर बाउण्ड्री बनी हुयी है।
वाहिनी द्वारा सम्पादित ड्यूटिया :
- प्रदेश के बाहरः वाहिनी वर्ष 1956 मे डाकू मान सिंह के विरूद्व अभियान में मध्य प्रदेश में नियुक्त रही। वर्ष-1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान आन्तरिक सुरक्षा हेतु जम्मू-कश्मीर में कर्तव्यरत रही। वर्ष-1993 में त्रिपुरा में चुनाव डियूटी हेतु, वर्ष-1986 तथा 1987 में शान्ति व्यवस्था डियूटी हेतु हिमाचल प्रदेश में कम्पनिया कार्यरत रहीं। वर्ष 1984 से 1985 के बीच दिल्ली में भी कई बार इस वाहिनी की कम्पनियों ने महत्वपूर्ण डियूटी दी।
- प्रदेश के अन्दरः वाहिनी की कम्पनिया वर्ष 1954 में युगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो, वर्ष 1954 में नेपाल नरेश 1955 में अरब के बादशाह की आगरा में सुरक्षा डियूटी दी, वर्ष 1960 में मसूरी में दलाई लामा की सुरक्षा तथा वर्ष 1961 में वाराणसी में इंग्लैण्ड की महारानी एलिजाबेथ की सुरक्षा डियूटी कुशलतापूर्वक सम्पादित की वर्ष-1955 में डाकू मान सिंह के गैग के विरूद्ध अभियान में जनपद आगरा व मथुरा में टुकडिया कार्यरत रही। इसके अतिरिक्त शान्ति व्यवस्था चुनाव डियूटी वी0वी0आई0पी0 सुरक्षा डियूटी एयरपोर्ट डियूटी आतंकवादी उन्मूलन अभियान आदि में समय-समय पर इस वाहिनी की कम्पनिया कर्तव्यरत रही।
आर0आर0एफ0 का गठन वर्तमान स्वरूप एवं डियूटियाः
आरआरएफ का गठनः
उ0प्र0 पीएसी से एक वाहिनी को विभिन्न गंभीर शांति व्यवस्था संबंधी समस्याओं एवं चुनौतियों से निपटने हेतु एक विशिष्ट बल बनाने की परिकल्पना श्री करमवीर सिंह पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा की गई। इस कार्य हेतु छठीं वाहिनी पीएसी, मेरठ को चयनित किया गया तथा इसमें नियुक्त बल को आर.आर.एफ.(रैपिड रिस्पांस फोर्स) का नाम दिया गया।
इस विशिष्ट बल (आर.आर.एफ.) की परिकल्पना तथा विकास में महत्वपूर्ण योगदान एवं प्रेरणा श्री करमवीर सिंह पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 की रही जिन्होंने इस बल को विकसित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्रदान किया। उक्त बल को एक संगठित एवं सुसज्जित बल बनाने हेतु श्री धर्मेन्द्र सिंह सेनानायक छठी वाहिनी पी.ए.सी मेरठ श्री बृजभूषण पुलिस महानिरीक्षक पी.ए.सी. पश्चिमी जोन एवं तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक पी.ए.सी. मुख्यालय श्री राजीव कृष्ण का विशेष योगदान रहा।
इस बल के प्रयोग एवं कार्यवाही हेतु एक मानक संचालन प्रक्रिया(एस0ओ0पो0 पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के अनुमोदनोपरान्त तैयार कर प्रेषित की गयी है। छठी वाहिनी पीएसी को दिनांक 19.04.2011 को प्रदेश की एकमात्र आर0आर0एफ0 वाहिनी के रूप में परिवर्तित किया गया। जिसके उपरान्त इस वाहिनी द्वारा समय-समय पर प्रदेश में विभिन्न प्रकार की डियूटियों को सफलता पूर्वक सम्पादित किया जा रहा है। वर्तमान में आर0आर0एफ0 की 08 कम्पनिया क्रियाशील है।
उपलब्धिया : 06 वीं वाहिनी पीएसी(आरआरएफ मेरठ)
सर्वोत्तम वाहिनीः
06 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ द्वारा वर्ष 1997, 2001, 2003, 2007, 2010 एवं 2016 में प्रदेश में सर्वोत्तम वाहिनी होने का गौरव प्राप्त किया गया।
पुलिस मार्डन स्कूल की स्थापनाः
पुलिसजनो के कल्याणार्थ 26.08.1995 को वाहिनी प्रांगण में पुलिस मार्डन स्कूल की स्थापना की गयी। पुलिस मार्डन स्कूल में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चे अध्ययनरत है। स्कूल का अनुशासन उच्चकोटि का होने के कारण वाहिनी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अन्य पुलिसजनों के बच्चे इस स्कूल में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहें है। पुलिस मार्डन स्कूल में कम्प्यूटर क्लास/स्मार्ट क्लास की उच्चकोटि की व्यवस्था है। तथा बच्चों के खेल-कूद हेतु बास्केटबाल कोर्ट/वालीबाल कोर्ट/क्रिकेट गा्रउण्ड भी उपलब्ध है।
प्रदेश में एक मात्र आर0आर0एफ0 वाहिनीः
इस वाहिनी को दिनांकः 19.04.2011 से आर0आर0एफ0 के रूप में परिवर्तित किये जाने के पश्चात दिनांकः 16.05.2011 से दिनांकः 31.12.2011 तक वाहिनी के समस्त दलों को वाहिनी मुख्यालय में एकत्र कर स्थानीय 108वीं वाहिनी आर0ए0एफ0 वेदव्यासपुरी मेरठ के अधिकारियों/प्रशिक्षकों के सहयोग से दंगा नियन्त्रण ड्रिल/त्वरित प्रस्थान ड्रिल/अन्य डैमोस्ट्रेशन के साथ-साथ पीएसी मुख्यालय के पत्र संख्याः पीएसी-।।-209(101) 2001 (IV)/305 दिनांकः 05.07.2012 के अनुसार अनुमोदित प्रशिक्षण प्रोग्राम के अनुसार आर0आर0एफ0 प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस बल की अलग पहचान के लिय केन्द्रीय बलों की तरह वर्दी प्रदान की गयी है। यह बल त्वरित प्रस्थान करने में दक्ष है।
वाहिनी के शिविरपाल, दलनायक एवं गुल्मनायक
| क्र0स0 | दल | पद | पीएनओ | नाम | मोबाईल नम्बर |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | HQ | QM | 150450032 | श्री आशीष तिवारी | 8299011057 |
| 2 | A | CC | 140480032 | वीर अभिमन्यु | 9411223567 |
| 3 | E | CC | 150740030 | अश्वनी | 8865921010 |
| 4 | G | CC | 050440551 | गजेन्द्र प्रताप सिंह | 8279709955 |
| 5 | A | PC | 231278995 | जितेन्द्र कुमार शर्मा | 7558992044 |
| 6 | A | PC | 231278924 | प्रवेश कुमार | 9205508626 |
| 7 | A | PC | 231279145 | मोनू कुमार | 6396610978 |
| 8 | A | PC | 190777834 | महेश सिंह | 9310165352 |
| 9 | B | PC | 210467088 | सन्दीप कुमार आर्य | 8077488616 |
| 10 | B | PC | 872290631 | जयपाल सिंह | 9761347348 |
| 11 | B | PC | 231279422 | मुकुल | 7417958438 |
| 12 | B | PC | 231278490 | रोहित राठी | 9536152273 |
| 13 | B | PC | 210767091 | श्री महताब अली | 9458769273 |
| 14 | C | PC | 170480015 | अमित कुमार | 8449585179 |
| 15 | C | PC | 882650225 | भानू सिंह | 9411298544 |
| 16 | C | PC | 890550265 | उदयवीर सिंह | 8923218043 |
| 17 | C | PC | 220460455 | पुलकीत यादव | 8755131019 |
| 18 | C | PC | 231278012 | शैंकी | 8868820629 |
| 19 | C | PC | 231279783 | प्रवीण कुमार | 9548763395 |
| 20 | C | PC | 194060327 | रोहित कुमार | 9027207920 |
| 21 | D | PC | 194060314 | दिलीप बघेल | 8077464148 |
| 22 | D | PC | 210467118 | रवि राठी | 9758105190 |
| 23 | D | PC | 870460355 | श्याम लाल | 9557578614 |
| 24 | D | PC | 231278966 | हिमांशु शर्मा | 9717944610 |
| 25 | D | PC | 231277136 | अदनान | 8430881573 |
| 26 | D | PC | 234230570 | पुष्पेन्द्र कुमार | 8510060249 |
| 27 | E | PC | 194060330 | श्री शिवम कुमार | 8218313968 |
| 28 | E | PC | 231279480 | विक्रान्त त्यागी | 6395234534 |
| 29 | E | PC | 231277628 | अभिषेक दोहरे | 8218364710 |
| 30 | E | PC | 231277732 | पंकज कुमार तोमर | 7310898203 |
| 31 | E | PC | 872650466 | राकेश कुमार शर्मा | 7017289798 |
| 32 | E | PC | 872650512 | नरेन्द्र कुमार | 7599401290 |
| 33 | F | PC | 892070248 | श्री कृष्षपालसिहं | 9548515156 |
| 34 | F | PC | 872331279 | विनोद कुमार | 6396050375 |
| 35 | F | PC | 231279956 | अर्जुन सिंह | 9569263632 |
| 36 | F | PC | 231277530 | मनोज कुमार | 9027203139 |
| 37 | F | PC | 231279015 | शशांक | 8979896638 |
| 38 | G | PC | 194060301 | निखिल कुमार | 7011462199 |
| 39 | G | PC | 231279653 | ग्रिवेश कुमार | 9756373032 |
| 40 | G | PC | 231278168 | रितिक मलिक | 7060135195 |
| 41 | G | PC | 932540184 | रविन्द्र पाल सिंह | 8707714693 |
| 42 | G | PC | 231277080 | मिथुन | 7827022768 |
| 43 | H | PC | 210467105 | आलोक कुमार | 8279936128 |
| 44 | H | PC | 200460127 | रविन्द्र कुमार | 7518417447 |
| 45 | H | PC | 220460468 | संजीव कुमार | 7017252202 |
| 46 | H | PC | 194060343 | रोहित यादव | 7599240319 |
| 47 | H | PC | 231278126 | अभिषेक माथुर | 9891339591 |
| 48 | H | PC | 231279712 | अंकुर खोखर | 9897718584 |
| 49 | H | PC | 872590526 | सहदेव सिंह | 9990711516 |
| 50 | HQ | PC | 170460026 | श्री बृजेश कुमार | 8737974340 |