प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी
15वीं वाहिनी का इतिहास
द्वितीय विश्व युद्ध के समय सन्-1942 में भारतीय रक्षा विभाग द्वारा एक बटालियन की स्थापना आगरा में की गयी थी, जिसका नाम प्रथम एस0ए0सी बटालियन रखा गया था। सी के अनुरूप कालान्तर में दिनांकः- 28-08-1948 को यही एस0ए0सी वाहिनी 15वीं वाहिनी के रूप में परिवर्तित हुई। इसका स्थापना दिवस भी प्रत्येक वर्षः- माह अगस्त की 28 तारीख को मनाया जाता है। इस वाहिनी का मुख्यालय स्थायी रूप से विश्व के सुप्रसिद्ध ताजमहल के समीप आगरा शहर में स्थित है। प्रारम्भ में इस वाहिनी की स्थापना मुख्य रूप से जनपद-आगरा, राजस्थान, के जनपदों भरतपुर, सावाई माधोपुर, तता मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, के दस्यु समस्या के निराकरण हेतु की गयी थी। इस वाहिनी के अधि0/कर्म0 के सतत् प्रयासों से डकैतों के अन्तर राज्य गिरोहों का धीरे-धीरे सफाया हुआ। तदोपरान्त वर्षः- 1962 में इस वाहिनी की कम्पनियॉ जो अधिकतर चम्बल की बीहडों में नियुक्त रही है, अन्य डियूटियों के लिए अपने प्राण तथा अन्य प्रान्तों में भी नियुक्त किया जाने लगा। वाहिनी का मुख्यालय प्रारम्भ से ही आगरा में रहा है।
द्वितीय विश्व युद्ध के समय सन् 1942 में भारतीय रक्षा विभाग द्वारा दस्यु उन्मूलन हेतु दस्यु प्रभावित क्षेत्र उ0प्र0, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के लिए विश्व की सुप्रशिद्ध दर्शनीय धरोहर ताज महल के संनिकट आगरा में एक एस0ए0सी (स्पेशल आर्मड कान्स्टेबुलरी) बटालियन की स्थापना की गयी थी, जिसके सेनानायक श्री डीपी माइल्स थे। इसी के अनुरूप कालान्तर में दिनांक-28.08.1948 को यही एस0ए0सी0 (स्पेशल आर्म्ड कान्स्टेबुलरी) बटालियन 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के रूप में परिवर्तित हुयी। इसके सेनानायक श्री एम0यू0 अहमद हुये थे, जो दिनांक – 05-08-1948 से 05-07-1950 तक सेनानायक पद पर रहे। इसका स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष माह-अगस्त की 28 तारीख को मनाया जाता है। इस वाहिनी का मुख्यालय स्थायी रूप से विश्व के सुप्रसिद्ध ताज महल के समीप आगरा नगर में स्थित है। प्रारम्भ में इस वाहिनी में 06 कम्पनियॉ थी तथा वर्ष-1974 व वर्ष-1984 एवं वर्ष-2011 में एक-एक कम्पनी और बढ़ा देने पर कुल 09 कम्पनी क्रियाशील के रूप में हैं। वाहिनी की स्थापना मुख्य रूप से जनपद-आगरा, राजस्थान के जनपदों भरतपुर, सवाई माधोंपुर, तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना के दस्यु समस्या के निवारण हेतु की गयी थी। स वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारियों के शत-शत प्रयासों से डकैतों के अर्न्तराज्यीय गिरोंहों जिसमें मुख्यतः मानसिंह, रूपा, तहसीलदार सिंह, मोहर सिंह, आदि के गिरोह थे, का धीरे-धीरे सफाया हुआ। तदोपरान्त् वर्ष-1962 में इस वाहिनी की कम्पनियॉ जो अधिकतर चम्बल के बीहडों में नियुक्त रही, को अन्य डियूटी के लिए प्रदेश में तथा अन्य प्रान्तों में भी नियुक्त किया जाने लगा।
पीएसी के इतिहास में 15वीं वाहिनी पीएसी की टुकडियों में 1962 में व 1968 में सीमा सुरक्षा जैसी कठिन डियूटी सम्पादित की है। वाहिनी के जवानों ने वर्षः 1965 से 1967 तक पुनः वर्षः 1986 में जम्मू कश्मीर, वर्षः1965 में राजस्थान में शान्ति व्यवस्था डियूटी, वर्षः 1986 में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में दस्यु उन्मूलन हेतु व वर्षः 1987 में राजस्थान, मध्य प्रदेश दस्यु उन्मूलन डियूटी सम्पादित की तथा वर्ष 1986 में लगातार दिल्ली में शान्ति व्यवस्था एवं वी0वी0आई0पी डियूटी में विभिन्न टुकडियॉ नियुक्त रही। वर्षः 1998 में मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव एवं वर्ष- 2001 में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया।
दस्यू सम्राट छविराम के साथ वर्षः 1981 में जनपदः- एटा में हुई पुलिस मुठभेड में इस वाहिनी के कर्मचारियों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुये अपनी जान की बाजी लगाकर अपने प्राण न्यौछावर कर शहीदों की सूची में अपना नाम दर्ज करके इस वाहिनी के नाम को रोशन किया। इसी प्रकार 1991 में पीलीभीत जिलें में आतंकवादियों को सामना करते हुये इस वाहिनी के कर्मचारियों ने प्रदेश की रक्षा में फने प्राणों की आहूति दी। दिनांकः 15-06-2003 को 15वीं वाहिनी पीएसी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें औरैया जिले में दस्यु उन्मूलन डियूटी के दौरान घुनंयन पुरवा में रू-40,000/- के इनामी दस्यु सरगना गम्भीरा से अचानक मुठभेड़ हो गयी। 15वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुये कई घन्टों तक चली मुठभेज में अन्ततः गम्भीरा को मार गिराया। इस साहसिक कार्य की देश व प्रदेश में भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
15वीं वाहिनी की 03 कम्पनियॉ एसएलआर से सुसज्जित है, जिनका इस्तेमाल आतंकवाद एण्टी डकैती एवं नक्सलाइट अभियानों में किया जाता है। वर्तमान में उप्र पीएसी में 17 कम्पनियॉ बाढ राहत का कार्य सम्भल रही है। जिसमें 15वीं वाहिनी पीएसी की एक कम्पनी शामिल है। जिसमें गोताखोर, मोटर बोट्स, ड्रेगन लाइट तथा अन्य जीवन रक्षक सामान उपलब्ध है।
इस वाहिनी की सतत वकास एवं सेवाओं से न केवल दस्यु उन्मूलन वरन आतंकवाद उन्मूलन, चुनाव डियूटियॉ, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों एवं व्यक्तियों की सुरक्षा ,बाढ राहत डियूटियॉ, अग्निशमन डियूटियॉ, कानून एवं शान्ति व्यवस्था डियूटियॉ, मेले त्यौहार एवं जुलूस डियूटी, संवेदनशील धार्मिक स्थलों की सूरक्षा व्यवस्था, कतिपय छात्र एवं किसान आन्दोंलनों की शमन व्यवस्थाओं की अनेकों महत्वपूर्ण डियूटियों में प्रदेश के अन्दर ही नहीं बल्कि प्रदेशों के बाहर भी अत्यन्त सक्रिय भूमिका रही और अनेकों गौरवशाली कर्तव्यों के कीर्तिमान स्थापित किये। अर्न्तराज्यीय और अर्न्तजनपदीय गिरोह जैसै- मान सिंह, मौहर सिंह, छविराम, नेकसे, बिनोदा, बडेलला एवं रूपा गैगों आदि का यमुना एवं चम्बल नदियों के बीहड,भिण्ड, मुरैना, भरतपुर, इटावा, एटा मैनपुरी, आगरा,मथुरा,अलीगढ़ आदि अनेकों जनपदों को दस्यु आतंक से मुक्त किया। अनुशासन और कर्तव्य परायणता तथा खेल-कूद में इस वाहिनी की अग्रणी भूमिका रही है एवं अक अधि0/कर्म0 ने कर्तव्य पालन में अपने प्राणों तक की आहूति देकर देश-प्रदेश और जनपद की अस्मिता को कायम रखते हुये गौरव पूर्ण इतिहास की रचना की है।
15वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विगत वर्षों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समय-समय पर राष्ट्रपति पदक, पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, से सम्मानित किया गया है।
शिविरपाल, दलनायक और गुल्मनायक
| क्रसं | पदनाम | नाम | फोन न. |
|---|---|---|---|
| 01 | शिविरपाल | कमलेश ठाकुर | 9648253565 |
| 02 | दलनायक | सादिक अली | 6392320540 |
| 03 | दलनायक | शैलेश शर्माZ | 7417633251 |
| 04 | दलनायक | पुष्पेन्द्र नाथ त्रिपाठी | 7007945256 |
| 05 | गुल्मनायक | शिव कुमार दुबे | 9149315244 |
| 06 | गुल्मनायक | पुष्पेन्द्र सिंह | 8667731425 |
| 07 | गुल्मनायक | अजय कुमार शर्मा | 7300956282 |
| 08 | गुल्मनायक | रिंकू सैनी | 8073997709 |
| 09 | गुल्मनायक | शेर सिंह | 8303480601 |
| 10 | गुल्मनायक | ऊधम सिंह | 9759437564 |
| 11 | गुल्मनायक | सुशील कुमार | 9719711819 |
| 12 | गुल्मनायक | सुमित कुमार | 8630214377 |
| 13 | गुल्मनायक | हरीचन्द्र | 9870604829 |
| 14 | गुल्मनायक | शुभम जायसवाल | 9827575970 |
| 15 | गुल्मनायक | गौरव मंगल | 9782058748 |
| 16 | गुल्मनायक | अभिषेक | 8887786214 |
| 17 | गुल्मनायक | रनवीर सिंह | 8006957169 |
| 18 | गुल्मनायक | अशोक कुमार | 9412442077 |
| 19 | गुल्मनायक | राजेश कुमार | 9917106805 |
| 20 | गुल्मनायक | उदयवीर सिंह | 9084140315 |
| 21 | गुल्मनायक | अश्वनी कुमार | 9997391609 |
| 22 | गुल्मनायक | कमल सिंह | 9456866101 |
| 23 | गुल्मनायक | शैलेन्द्र सिंह | 7017815962 |
| 24 | गुल्मनायक | मुकेश सिंह यादव | 9412658621 |
| 25 | गुल्मनायक | राकेश कुमार | 7253027208 |
| 26 | गुल्मनायक | कृष्ण कुमार | 9369033075 |
| 27 | गुल्मनायक | मुकेश बाबू | 7668528058 |
| 28 | गुल्मनायक | देवेन्द्र सिंह | 7078445644 |
| 29 | गुल्मनायक | लक्ष्मण सिंह | 9456242050 |
| 30 | गुल्मनायक | अतुल कुमार | 8279605585 |
| 31 | गुल्मनायक | अवधेश कुमार | 9368645015 |
| 32 | गुल्मनायक | अमर सिंह | 8273859329 |
| 33 | गुल्मनायक | प्रवीन्द्र सिंह | 8218285733 |
| 34 | गुल्मनायक | राहुल जादौन | 8447820617 |
| 35 | गुल्मनायक | गौरव कुमार | 9045500167 |
| 36 | गुल्मनायक | बृजेन्द्र कुमार | 8923640228 |
| 37 | गुल्मनायक | रमेशराम | 9520790999 |
| 38 | गुल्मनायक | प्रवीण कुमार | 9354465228 |
| 39 | गुल्मनायक | मयंक चौधरी | 9520406556 |
| 40 | गुल्मनायक | राजबहादुर सिंह | 6397010344 |
| 41 | गुल्मनायक | सुनील सिंह | 6307474891 |
| 42 | गुल्मनायक | कुमार रोबिन | 9953993218 |
| 43 | गुल्मनायक | संदीप सिंह | 9454457542 |
| 44 | गुल्मनायक | विमल | 9897395500 |
| 45 | गुल्मनायक | मुरलीधर गौतम | 9058961199 |
| 46 | गुल्मनायक | रामवीर सिंह | 8868006836 |
| 47 | गुल्मनायक | रामेन्द्र कुमार त्रिपाठी | 6395266780 |
| 48 | गुल्मनायक | बालकृष्ण गुप्ता | 9179076098 |