प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी
33वीं वाहिनी का इतिहास
यह वाहिनी भारत सरकार गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के पत्र संख्याः 11-71 जे0 एण्ड के0 दिनांक नवम्बर, 1971 के अनुपालन में दिनांक 14.02.1972 में इण्डिया रिजर्व के रूप में स्थापित की गयी थी। स्थापना के समय इस वाहिनी में कुल 06 कम्पनियां थी। वर्ष 1974 में इस वाहिनी को भी राज्य की वाहिनियों में समाहित कर लिया गया तथा 1984 में 02 अन्य कम्पनियों का सृजन हुआ। अब कुल मिलाकर वाहिनी में 8 कम्पनी है। उत्तर प्रदेश राज्य के बुन्देलखण्ड क्षेत्र मे यह एकमात्र सशस्त्र वाहिनी है। यह वाहिनी झॉसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर स्थित है। जो 219.04 एकड़ में स्थापित है। वाहिनी के उत्तर व पश्चिम दिशा मे राजगढ कस्बा एवं बाजार, दक्षिण दिशा मे ग्राम बिजौली, पूर्व दिशा मे सइयर गॉव जिला निवाडी म0प्र0 स्थित है। वाहिनी की सुरक्षा हेतु चारों ओर बाउण्ड्री वाल का निर्माण किया गया है। वर्ष 2016 मे झांसी में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण हेतु वाहिनी की दो एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है। वाहिनी के कुल क्षेत्रफल का 50 प्रतिशत भू-भाग में आवासीय/अनावासीय भवन तथा 10 प्रतिशत भू-भाग पर बाग-बगीचा एवं 40 प्रतिशत भू-भाग वन आच्छादित है।
इस वाहिनी की विभिन्न टुकडियों ने वर्ष 1982 मे पंजाब मे, 1983 मे आसाम, वर्ष 1987 मे मध्य प्रदेश तथा वर्ष 1993 और 1994 मे त्रिपुरा मे शांति सुरक्षा व्यवस्था डियूटियॉ व वर्ष 1995, मे बिहार, 2018 मे मध्यप्रदेश व तेलंगाना चुनाव डियूटी, 2021 मे कलकत्ता, वर्ष 2022 मे गुजरात चुनाव एवं वर्ष 2023 पश्चिम बंगाल, छत्तीगढ़ व तेलंगाना चुनाव एवं बर्ष- 2024 झारखण्ड, जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव में डियूटी सम्पादित की गयी है। प्रदेश के अन्दर वाहिनी की कम्पनियों ने दस्यु उन्मूलन, महत्वपूर्ण व्यक्तियो/प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, सार्वजनिक मनोरंजन एवं खेल, चुनाव तथा कुम्भ मेला आदि अवसरों पर महत्वपूर्ण डियूटी सम्पादित की जाती है।
वर्ष 1990 मे आरक्षी श्याम सिंह को वीरता के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। वर्ष 1990 मे गणतन्त्र दिवस के अवसर पर दलनायक श्री महेन्द्र सिंह को दीर्ध एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है। इस वाहिनी से आरक्षी 435 मन्नू लाल मिश्र थाना बदौता जनपद बांदा मे दिनांक 07.05.1983 को डकैतो से मुठभेड़ मे शहीद हुए एवं आरक्षी श्याम सिंह दस्यु बुदा गैंग से मुठभेड मे शहीद हुए।
इस वाहिनी मे जवानो के सुख-सुविधाओं हेतु मास्टर कैन्टीन, सी0पीसी0 कैन्टीन, राशन शॉप, बहुउद्देशीय हॉल, आ0रो0 प्लांट, एवं जवानो के खेल-कूद हेतु बैंडमिन्टन कोर्ट , ग्राउन्ड एवं बच्चों के उत्तम शिक्षा हेतु पुलिस मार्डन स्कूल वाहिनी मे स्थापित है।
वाहिनी मे ग्रीन हर्बल पार्क स्थापित किया गया है जिसमे स्वास्थ्य वर्धक जडी-बूटियो के वृक्ष जैसे तुलसी, एलोवेरा, परिजात एवं सदाबहार पेड़ रोपित किये गये है।
- वाहिनी कन्ट्रोल रूमःवाहिनी मे सूचनाओ के आदान प्रदान एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आधुनिक कन्ट्रोल रूम स्थापित है। वाहिनी की सुरक्षा हेतु लगे विभिन्न स्थानो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरो का नियंत्रण कन्ट्रोल रूम के द्वारा किया जाता है।
- क्वाटर गार्दः इस भवन में आर्मरी कार्यशाला, गार्द रूम, सभी दलों के शस्त्रगार और मैगजीन रूम, ग्रिनेड रूम निर्मित है। क्वाटर गार्द की सुरक्षा मे नियुक्त जवानो हेतु शौचालय एवं स्नानागार उपलब्ध है।
- शिविरपाल शाखाः इस भवन मे जीडी कार्यालय वर्दी स्टोर राजकीय संम्पति स्टोर निर्मित है। जिसमे जवानो के उपयोगार्थ जैकेट, वर्दी रखी गयी है।
- गैस एजेन्सीः यह एजेन्सी वर्ष 1996 से संचालित है, जिसकी कार्य क्षमता 7260 किग्रा0 है।
- पुलिस माडर्न स्कूलः वाहिनी के अनावासीय भवन में संचालित है जिसमें एल0के0जी0 से कक्षा-10 तक सीबीएसई बोर्ड से संचालित/मान्यता प्राप्त है। जिस में लगभग 117 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जिसमें 01 प्रधानाचार्य, 10 शिक्षक, 01 क्लर्क एवं 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त है।
- मास्टर कैन्टीन/सी0पी0सी0 कैन्टीनः जवानो एवं वाहिनी मे आवासित परिवार के दैनिक उपयोग मे होने वाले सामान को सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने हेतु सी0पी0सी0 कैन्टीन उपलब्ध है।
- परिवहन शाखाः डियूटी हेतु आवागमन के लिए वाहिनी मे 19 ट्रक, 07 बस, 09 मध्यम, 06 छोटी गाडियॉ एवं 01 मोटर साईकिल उपलब्ध है।
- G+11 बैरक का निर्माणः वाहिनी में मा0 मुख्यमंत्री से आच्छादित 200 व्यक्तियों की क्षमता की आधुनिक सुख सुविधाओ से युक्त 12 मंजिला बैरक उपलब्ध है।
- आर0टी0सी0: वाहिनी मे रिक्रूट आरक्षियो के प्रशिक्षण हेतु अस्थाई प्रशिक्षण संस्थान उपलब्ध है। जिसमे रिक्रूट आरक्षियो हेतु भोजनालय, आधुनिक क्लास रूम उपलब्ध है। वर्तमान में आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर सीधी भर्ती/मृतक आश्रित-2025 के कुल 600 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
- आर0ओ0 प्लाण्टः शुद्ध पेयजल हेतु वाहिनी मे आर0ओ0 प्लाण्ट स्थापित कराया गया है।
- आवासीय परिसर का विवरणः-वाहिनी मे अधिकारियों व कर्मचारियो के आवासीय व्यवस्था हेतु टाइप प्रथम के -325, टाइप द्वितीय के-96, टाइप तृतीय के-38 एवं टाइप चतुर्थ के-06 आवास उपलब्ध है ।
- परेड ग्राउन्ड: वाहिनी मे जवानो के परेड करने हेतु ग्राउन्ड उपलब्ध है। जिसमे नित्य योग्य प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
- दक्षिणी गार्डन: यह वाहिनी की दक्षिण दिशा मे मौजूद है। वर्ष 1995 मे वाहिनी की दक्षिण दिशा मे इसका निर्माण कराया गया था। दक्षिणी गार्डन मे नींबू, ऑवला, कटहल, आम, करौंदा के फलदायक वृक्षो को लगाया गया है। यह वाहिनी का सुन्दर व रमणीय स्थान है।
- वाहिनी ग्रीन हर्बल पार्क: यह वाहिनी क्वाटर गार्द के ठीक सामने स्थित है। इसमे विविध प्रकार के औषधिदार वृक्ष जैसे तुलसी, एलोवेरा, परिजात एवं सदाबहार पौधे लगाये गये है।
- स्मॉल आर्म्स बट– वाहिनी मे लगभग वर्ष 1984 मे स्माल आर्म्स बट का निर्माण किया गया था। यह वाहिनी के दक्षिण पूर्व दिशा मे मौजूद हैं।
वाहिनी मे उपलब्ध अन्य भवन:
- राजपत्रित अतिथिगृहः इसका निर्माण लगभग 1980 मे राजपत्रित अधिाकारियो के आगमन पर विश्राम एवं सभागार के उद्देश्य से बनाया गया हैं। जिसमे 03 शूट्स (रूम) उपलब्ध है।
- अराजपत्रित अधि0 अतिथिगृहः अराजपत्रित अधिकारियों के आगमन पर विश्राम हेतु 03 कमरो का अतिथिगृह उपलब्ध है।
- मनोरंजन गृह: जवानो के मनोरंजन हेतु मनोरंजन गृह एवं विभिन्न अवसरो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मासिक सैनिक सम्मेलन हेतु जिमनेशियम हॉल मौजूद है।
- राशन शाप व आटा चक्कीवाहिनी मे जवानो एवं परिवारों हेतु आटा-चक्की एवं रॉशन शॉप मौजूद है। जिससे मैसों एवं परिवारों की व्यवस्था हेतु तेल, आटा, दालें व अन्य दैनिक उपयोग का सामान आदि सस्ते दरों पर उपलब्ध कराया जाता है।
- सहायता कक्ष: वाहिनी मे आवसित जवानो के किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु सहायता कक्ष है।
- महिला परिवार कल्याण केन्द्र: वाहिनी मे आवासित महिलाओ एवं लडकियो के कल्याण हेतु महिला कल्याण केन्द्र बनाया गया है जिसमे सिलाई बुनाई आदि का प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षक द्वारा प्रदान किया जाता है।
- पेयजल व्यवस्थाः जल निगम बबीना से पानी क्रय कर वाहिनी में बनी पम्प एवं ओवरहैड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है।
- वाहिनी अस्पतालः वाहिनी परिसर में अनावासीय भवन में स्थापित है। जिस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल झांसी के स्तर से 01 मुख्य चिकित्सा अधिकारी, 01 चीफ फार्मासिस्ट, 01 फार्मासिस्ट एवं 01 बार्डवॉय नियुक्त है।
वाहिनी के शिविरपाल, दलनायक एवं गुल्मनायक
| क्रमांक | अधिकारी का पदनाम | नाम | मोबाईल नं0 |
|---|---|---|---|
| 1 | शिविरपाल | श्री प्रणव कुमार सिंह | 8171098401 |
| 2 | सूबेदार सैन्य सहायक | श्री धर्मराज भदौरिया | 9454418853 |
| 3 | प्रभारी दलनायक ए दल | श्री सचिदानन्द तिवारी | 9454404616 |
| 4 | गुल्मनायक ए दल | श्री भोलानाथ | 6386060157 |
| 5 | गुल्मनायक ए दल | श्री पवन कुमार | 6399881079 |
| 6 | गुल्मनायक ए दल | श्री विकल्प कटियार | 8423675632 |
| 7 | प्रभारी दलनायक बी दल | श्री रामलखन | 9454404617 |
| 8 | गुल्मनायक बी दल | श्री अरविंद रायक्वार | 7080866041 |
| 9 | गुल्मनायक बी दल | श्री मथुरा प्रसाद | 6394206991 |
| 10 | गुल्मनायक बी दल | श्री मनोज शुक्ला | 7726918865 |
| 11 | गुल्मनायक बी दल | श्री जयध्वज मिश्रा | 8840490813 |
| 12 | दलनायक सी दल | श्री अनिरूद्ध कुमार | 9454404618 |
| 13 | गुल्मनायक सी दल | श्री सत्यम राठौर | 9369056517 |
| 14 | गुल्मनायक सी दल | श्री हरिशचन्द्र भारतीय | 9415273055 |
| 15 | गुल्मनायक सी दल | श्री सुरेन्द्र कुमार | 9696211145 |
| 16 | गुल्मनायक सी दल | श्री अख्तर खाँ | 9918416134 |
| 17 | दलनायक डी दल | श्री श्रवण कुमार साहू | 9454404619 |
| 18 | गुल्मनायक डी दल | श्री रामप्रसाद राव | 9415961407 |
| 19 | गुल्मनायक डी दल | श्री ओम प्रकाश सिंह | 9580205837 |
| 20 | गुल्मनायक डी दल | श्री हरिओम | 9795363643 |
| 21 | गुल्मनायक डी दल | श्री नीलेश कटियार | 9580949923 |
| 22 | दलनायक ई दल | श्री संदीप कुमार मौर्या | 9454404620 |
| 23 | गुल्मनायक ई दल | श्री वीरपाल सिंह | 9452619104 |
| 24 | गुल्मनायक ई दल | श्री जागेश्वर प्रसाद | 9454959141 |
| 25 | गुल्मनायक ई दल | श्री विक्रांत कुमार | 9140748550 |
| 26 | गुल्मनायक ई दल | श्री आशीष कुमार साहू | 9670317842 |
| 27 | गुल्मनायक ई दल | श्री मनोज कुमार | 9450134820 |
| 28 | प्रभारी दलनायक एफ दल | श्री हरिशचन्द्र यादव | 9454404621 |
| 29 | गुल्मनायक एफ दल | श्री विजय शंकर | 9455151630 |
| 30 | गुल्मनायक एफ दल | श्री वंशरूप | 8423305436 |
| 31 | गुल्मनायक एफ दल | श्री रोहित कुमार | 8081369883 |
| 32 | गुल्मनायक एफ दल | श्री अविनाश | 7355313751 |
| 33 | गुल्मनायक एफ दल | श्री नीरज सिंह | 9696590432 |
| 34 | प्रभारी दलनायक जी दल | श्री राम प्यारे | 9454404622 |
| 35 | गुल्मनायक जी दल | श्री आशीष कुमार | 9670128763 |
| 36 | गुल्मनायक जी दल | श्री शिवम कुमार | 7398457389 |
| 37 | गुल्मनायक जी दल | श्री आशीष पटेल | 9936815573 |
| 38 | गुल्मनायक जी दल | श्री अखिलेश कुमार | 9452045765 |
| 39 | गुल्मनायक जी दल | श्री हरिनाम सिंह | 7754895848 |
| 40 | प्रभारी दलनायक एच दल | श्री अम्बोल सिंह | 9454404623 |
| 41 | गुल्मनायक एच दल | श्री गजेन्द्र सिंह | 8756354177 |
| 42 | गुल्मनायक एच दल | श्री रमेशचन्द्र | 9140857483 |
| 43 | गुल्मनायक एच दल | श्री अनिल कुमार | 7275408839 |
| 44 | गुल्मनायक एच दल | श्री प्रणव | 7692826597 |
| 45 | गुल्मनायक एच दल | श्री विवेक सिंह राजावत | 8175940169 |