फरवरी-2025
![]() |
![]() |
| दलनायक 160450921 श्री सुधीर कुमार सिंह, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी। | गुल्मनायक 980770737 श्री विशम्भर दयाल,10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी। |
| दिनांक 16.02.2025 को कैण्ट रेलवे स्टेशन वाराणसी के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री अजय बोरी (ग्राम हीरापुर, थाना तोपचांची, जिला धनबाद, झारखण्ड) अचानक से हार्ट अटैक के कारण गश खा कर गिर गये, इनके साथी द्वारा सहायता हेतु शोर मचाने पर महाकुम्भ मेला/जीआरपी ड्यूटी में कर्तव्यरत् पार्श्वांकित अधिकारी द्वारा भ्रमण के दौरान तत्काल उक्त यात्री के पास पहुँचकर उनका चूता व मोजा निकालकर पैर एवं हाथ की हथेली को रगड़ा गया तथा सीपीआर देने की कार्यवाही गी गयी जिससे यात्री को होश आ गया, तत्पश्चात् मेडिकल रूम में ले जा कर उपचार कराया गया। त्वरित सीपीआर की कार्यवाही के कारण उक्त यात्री की जान बचा ली गयी। | महाकुम्भ ड्यूटी हेतु जीआरपी कानपुर के साथ पार्श्वांकित अधिकारी के द्वारा स्टेशन पर एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर जान बचाया गया। साथ ही कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुये सेक्शन पर नियंत्रण बनाये रखते हैं। |
![]() |
![]() |
| मु0आ0 030600254 श्री विनोद कुमार, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा। |
आरक्षी 190571452 श्री अरूण कुमार कन्नौजिया, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा। |
| बी-दल(बाढ़ राहत), कपिलधारा धर्मशाला वाराणसी में व्यवस्थापित होकर महाकुम्भ मेला ड्यूटी दिनांक 31.12.2024 से सम्पादित कर रही है, दिनांक 26.02.2025 को धर्मेन्द्र कुमार राय (42 वर्ष) व सृष्टि राय(19 वर्ष) निवासी गोरखपुर उ0प्र0, अहिल्याबाई घाट, वाराणसी पर डूब रहे थे। ड्यूटी में लगे पार्श्वांकित अधिकारी व उनके हमराह आरक्षी 190604792 अजीत कुमार व आरक्षी 190606323 अरूण कुमार द्वारा सकुशल बचाया गया एवं दिनांक 26.02.2025 को ज्योति नहाते हुये अहिल्याबाई घाट पर गहरे पानी में डूबने लगी जिनको उक्त मु0आ0 व उनके दोनो हमराही द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सकुशल बचाया गया। जिसकी प्रशंसा पूरे जनसमूह द्वारा की गयी। | 30वीं वाहिनी पीएसी का बी-दल(बाढ़ राहत), कपिलधारा धर्मशाला वाराणसी में व्यवस्थापित होकर महाकुम्भ मेला ड्यूटी दिनांक 31.12.2024 से सम्पादित कर रही है, दिनांक 02.02.2025 को रीना अग्रवाल पत्नी कमल किशोर, खुशी पुत्री कमल किशोर निवासी मोदीनगर गाजियाबाद, मानसरोवर घाट, वाराणसी पर डूब रही थी। जिनको पार्श्वांकित कर्मचारी एवं आरक्षी 210575217 रोशन सिंह द्वारा गहरे पानी से निकाला और उनके परिवार को सुपूर्द किया गया। जिसको प्रशंसा पूरे जनसमूह द्वारा की गयी, एवं सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु 1000/- नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। |




