अप्रैल-2025
![]() |
![]() |
| दलनायक 160450918 योगेन्द्र द्विवेदी, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज। | उप निरीक्षक 231277107 निखिल कुमार, एस0डी0आर0एफ0, उ0प्र0, लखनऊ। |
| पार्श्वांकित अधिकारी वाहिनी के सी-दल में नियुक्त है। वर्तमान समय में इनके द्वारा के0वी0एम0(धार्मिक व्यवस्था) ड्यूटी का सम्पादन इनके निर्देशन में किया जा रहा है। इनके द्वारा कैम्प का ले-आउट उच्चकोटि का बनाया गया है, दल में ड्यूटी का स्तर उच्चकोटि का रहा है, इनके निर्देशन में ड्यूटी के दौरान दर्शन करने आये श्रद्धालुओं की मदद/सहयोग किया गया, उक्त दलनायक अच्छी वर्दी धारण करते है तथा अनुशासित रहकर ड्यूटी का सम्पादन करते/कराते है व दल पर अच्छा नियंत्रण है। जिसकी उच्चाधिकारियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती रही है। | इनके द्वारा दिनांक 16.04.2025 को दिवान घाट गंगा जनपद-मिर्जापुर में ड्यूटी के दौरान आनन्द कुमार पुत्र श्री अमित कुमार जनपद-भदोही(उ0प्र0) जो कि पैर फिसलने के कारण पानी में गिर गया था और डूबने लगा था। उप निरीक्षक श्री निखिल कुमार के नेतृत्व में उक्त व्यक्ति को जीवित बचाकर सुरक्षित स्थान पर सुकशल पहुँचाया गया। |
![]() |
![]() |
| मु0आ0 940700565 सुभाष चन्द्र, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद।
|
आरक्षी 210603927 अनिल कुमार, एस0डी0आर0एफ0, उ0प्र0, लखनऊ। |
| इस माह 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद में आयोजित 28वीं अन्तरवाहिनी तैराकी एवं क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता में 08 मेडल जीते, जिसमें 200मी0, 400मी0, 800मी0, 1500मी0 में 04 गोल्ड मेडल प्राप्त किये एवं रिले में 03 सिल्वर मेडल एवं बैकस्ट्रोक में 01 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। | इनके द्वारा दिनांक 22.04.2025 को नया घाट जनपद-अयोध्या में ड्यूटी के दौरान 02 लड़के परम वर्मा उम्र 10 वर्ष तथा रोहन वर्मा उम्र 07 वर्ष स्नान करते समय पानी में डूबने लगे उनकी चीख पुकार सुनकर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अनिल कुमार द्वारा तत्काल रेस्क्यू किया गया व प्राथमिक उपचार के बाद उन दोनों को नजदीकी अस्पताल रवाना किया गया। |




