जून-2025

जून-2025

दलनायक 060650694 सुभाष मौर्य,    35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ। पीसी 980591534 अनिल कुमार, एस0डी0आर0एफ0, उ0प्र0, लखनऊ।
दलनायक द्वारा दल के डियूटी के अतिरिक्त वाहिनी में आयोजित 27वीं अन्तरवाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबाल प्रतियोगिता में उच्चाधिकारियों द्वारा सौंपे गये कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं लगन से किया गया। जिसकी प्रशंसा उच्चाधिकारियों द्वारा की गयी। तथा वर्तमान में आर0टी0सी0 प्रभारी के रूप में कार्यरत है। दिनांक 26.06.2025 को एक व्यक्ति ओम पुत्र विनोद, निवासी-रामनगर मकबरा, अयोध्या जो कि गोण्डा पुल नया घाट सरयू नदी अयोध्या में कूद गया था। जिसको पी.सी. अनिल कुमार के नेतृत्व में आरक्षी राजकुमार द्वारा उक्त व्यक्ति को सकुशल नदी से निकालने तथा प्राथमिक उपचार (सी.पी.आर.) देने के उपरान्त अस्पताल हेतु रवाना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
मु0आ0 941860015 साहेब कुमार, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा। आरक्षी 180451324 हरि प्रसाद, चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।
दिनांक 12.06.2025 से 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा की ‘आई’ दल नवीन मण्डी अयोध्या में व्यवस्थापित होकर मंदिर सुरक्षा ड्यूटी सम्पादित कर रही है। दिनांक 09.06.2025 को श्री दिनेश कुमार सिंह, सहायक सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर द्वारा दल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कैम्प क्वार्टर गार्ड में लगे मु0आ0 साहेब कुमार के हमराह आरक्षी 190603627 अजीत सिंह, आरक्षी 190572968 सुधीर कुमार, आरक्षी 190572149 सभाचन्द यादव एवं आरक्षी 210578476 प्रेमजीत यादव मौजूद रहे। श्री दिनेश कुमार सिंह, सहायक सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर द्वारा उपरोक्त गार्द में लगे जवानों का टर्नआउट व शस्त्राभ्यास अच्छा पाया गया। जिसकी उनके द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी एवं उपरोक्त सभी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु उत्तम प्रविष्टि प्रदान किया गया। दिनांक 30.06.2025 को क्र0सं0 03 पर अंकित कर्मियों की डियूटी समय 0400 से 1200 बजे तक नया यमुना ब्रिज के नीचे मोटर बोट बचाव उपकरण के साथ जल डियूटी सुरक्षा में लगायी गयी थी। समय लगभग 08.30 बजे एक व्यक्ति के द्वारा नये यमुना ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगाने पर डियूटी पर नियुक्त कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटर बोट से डूब रहे व्यक्ति के पास पहुँचकर लाइफब्वाय की सहायता से डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बचाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उक्त युवक द्वारा अपना नाम विकास पाण्डेय पुत्र अश्वनी पाण्डेय ग्राम-रामपुर, गोतीपुरवा, करछना कमिश्नरेट प्रयागराज का निवासी बताया गया।