30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा

प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी

30वीं वाहिनी का इतिहास

इस वाहिनी की स्थापना नक्सलपंथी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उ0प्र0 शासन के आदेश सं0 6893(आठ-क-11003)(64)1970, दिनांकः 30 सितम्बर 1970 के द्वारा हुई थी, जिसके प्रथम सेनानायक श्री जे0एस0 सक्सेना थे। वाहिनी का दिनांकः 27.10.1970 से 30.12.1970 तक मुख्यालय लखनऊ में रहा। दिनांकः 01.01.1971 से इस वाहिनी का मुख्यालय गोण्डा में राजकीय हाउसिंग कालोनी में तथा जिला परिषद गोण्डा के भवनों में रहा । वर्ष 1977 से यह वाहिनी अपने भवनों में स्थानान्तरित हुई। इस वाहिनी के पास कुल 85.87 एकड़ भूमि उपलब्ध थी, परन्तु शासन द्वारा 1.16 एकड़ स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किया गया एवं 0.24 एकड़ भूमि नगर पालिका गोण्डा द्वारा श्रीमती बीना सिंह को दिनांकः 03.12.2003 को विक्रय कर फ्री होल्ड कर दिया गया, वर्तमान समय वाहिनी कुल 84.17 एकड़ भूमि में व्यवस्थापित है। प्रारम्भ में इस वाहिनी के जनशक्ति 07 कम्पनी व 01 हेडक्वार्टर विंग की थी, वर्तमान में कुल 09 कम्पनियां उपलब्ध है।

इस वाहिनी की स्थापना के समय नक्सलपंथी गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए अभिसूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी तैनात किये गये थे, तथा संचार व्यवस्था हेतु प्रत्येक दल में वायरलेस सेट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी। नक्सलाइट गतिविधियों पर अंकुश हो जाने के पश्चात अभिसूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी इस वाहिनी से स्थानान्तरित हो गये, तथा वायरलेस सेट की सुविधा अभी भी  उपलब्ध है ।

उ0प्र0 पीएसी मुख्यालय के आदेश सं0 पीएसी-3507-95 दिनांकः 17.05.1995 द्वारा इस वाहिनी में एक बाढ़ राहत कम्पनी की स्थापना की गयी और 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर से इस वाहिनी को बाढ़ राहत के उपकरण उपलब्ध कराये गये। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या पीएसी-तीन-534-2012/2455 दिनांकः 13.08.2012 के क्रम में 9वीं(आई-दल) को सृजित किया गया। इस वाहिनी में उपलब्ध 09 कम्पनियों में से बी-दल को बाढ़ राहत कम्पनी घोषित किया गया। वर्ष 2016 में जनशक्ति प्रभावित होने के कारण पीएसी मुख्यालय के निर्देशानुसार इस वाहिनी की ’जी’ व ’आई’ दल को अक्रियाशील किया गया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक पीएसी-1-6-2012/19(2)/1824 दिनांकः 19.08.2020 के अनुसार इस वाहिनी के ’जी’ व ’आई’ दल को दिनांकः 25.08.2020 को पुनः क्रियाशील किया गया इस  प्रकार वर्तमान में कुल 09 कम्पनियां उपलब्ध है।

वाहिनी द्वारा सम्पादित महत्वपूर्ण कर्तव्य

प्रदेश के बाहर

  1. वर्ष 1983 में इस वाहिनी की 05 कम्पनियां सेनानायक श्री विजय राघव पन्त के नेतृत्व में 14.04.1983 से 15.08.1983 तक असम प्रदेश में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी हेतु कार्यरत रही।
  2. वर्ष 1985 में इस वाहिनी की 03 कम्पनियां सेनानायक श्री लाल राम के नेतृत्व में दिनांकः 15.11.1985 से 31.12.1985 तक असम प्रदेश में निर्वाचन ड्यूटी हेतु नियुक्त रही।
  3. वर्ष 1993 में सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, श्री एस0एन0चक के नेतृत्व में इस वाहिनी की एक कम्पनी निर्वाचन ड्यूटी हेतु त्रिपुरा अगरतल्ला गयी।
  4. दिल्ली कन्टीजेन्ट में भी इस वाहिनी की कम्पनियां अपने रोटेशन पर कर्तव्यरत रही।
  5. वर्ष 2018 में इस वाहिनी की त्रिपुरा, नागालैण्ड निर्वाचन ड्यूटी सम्पादित की गयी।
  6. वर्ष 2020 में इस वाहिनी की एफ दल बिहार निर्वाचन ड्यूटी सम्पादित की गयी।
  7. वर्ष 2021 में इस वाहिनी की आई दल द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी सम्पादित की गयी ।
  8. वर्ष 2023 में वाहिनी की सी दल पश्चिम बंगाल, तेलंगाना निर्वाचन ड्य़ूटी सम्पादित की गयी ।

प्रदेश के अन्दर

उ0प्र0 में इस वाहिनी की कम्पनियां विभिन्न प्रकार के शान्ति व्यवस्था कार्यों, दस्यु उन्मूलन, बाढ़ सहायता, धार्मिक सुरक्षा स्थल अयोध्या तथा नक्सलपंथी विरोधी कार्यों में लगी रही, जहाँ इनका कार्य सराहनीय रहा।

खेलकूद

  1. मु0आ0 39069 नागेन्द्र सिंह ने वर्ष 1989 में अखिल भरतीय एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेकर रिले रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  2. मु0आ0 रामजी यादव ने 41वीं अखिल भारतीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया, इसके अतिरिक्त वर्ष 2000, 2001, एवं 2002 में भी भाग लिया।
  3. पी0सी0 श्री उमाशंकर सिंह ने अखिल भरतीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में 1989 व 1991 में भाग लिया।
  4. पी0सी0 श्री अवधेश नरायन राय ने अखिल भारतीय पुलिस गेम्स नार्थ जोन में वर्ष 1976 में 200 मी0 तैराकी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा लगातार वर्ष 1977,1978,1979 एवं 1980 में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  5. सी0सी0 अवधेश चौबे ने 1970 में आल इण्डिया पुलिस गेम्स में जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा में रजत पदक तथा 1973 में आल इण्डिया पुलिस गेम्स में जिम्नास्टिक में रजत पदक, 1974 में आल इण्डिया पुलिस गेम्स,जयपुर में जिम्नास्टिक में स्वर्ण पदक, आल इण्डिया पुलिस गेम्स 1974,जालन्धर में कांस्य पदक, 1979 में लखनऊ में आल इण्डिया पुलिस गेम्स में जिम्नास्टिक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  6. वर्ष 2022 में 71वीं आल इंडिया पुलिस वॉलीबाल कलस्टर- 2022 प्रतियोगिता में टेबल टेनिस मेन्स टीम में आरक्षी सर्वेश शुक्ला द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया गया ।

पदक एवं अलंकरण तथा आउटआफ टर्न पदोन्नति

  1. वर्ष 1973 में पी0सी0 रामसिंह भण्डारी तथा आरक्षी दीनानाथ यादव डाकुओं से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये थे , जिसके लिए उनको मरणोपरान्त वीरता का पुलिस पदक प्रदान किया गया । कहा जाता है कि 1973 में बरसाती नाम का एक खूंखार डाकू था।1970 के दशक में यह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था । यह डाकू जनपद सुल्तानपुर और अमेठी जिलों में लोगों को आतंकित करता था। वर्ष 1973 में पी0सी स्व0 श्री राम सिंह भण्डारी अपने प्लाटून  सहित जनपद -सुलतानपुर एण्टी डकैती में नियुक्त थे। दिनांक 29.09.1973 को बरसाती डकैत के गैंग द्वारा डकैती डालने की योजना मौजा सवनमी में शारदा सिंह के यहाँ बनायी जा रही थी। इसकी  सूचना मिलने पर  पुलिस उपाधीक्षक सहित निरीक्षक ना0पु0 श्री राम नरायन सिंह के हमराह सिविल एवं पीएसी फोर्स के जवान ग्राम सवनमी के लिए प्रस्थान किये तथा उनके निर्देशन के अनुसार श्री शारदा सिंह के मकान को घेरकर पोजिशन लिया गया। इसके पश्चात सी0आई0 श्री एम0पी0 सिंह व अन्य सब इन्सपेक्टर, पी0सी0 राम सिंह भण्डारी तथा  आरक्षी दीनानाथ यादव  अन्य सशस्त्र कर्मचारी के साथ मकान के अन्दर घुसकर तलाशी लेना आरम्भ किये। तलाशी के दौरान डकैत पश्चिम, पूर्वी कमरों से फायर करके भागना चाहते थे, किंतु पी0सी0 श्री राम सिंह भण्डारी व आरक्षी दीनानाथ यादव आगे बढ़कर अभूतपूर्व साहस वीरता तथा शौर्य का परिचय देते हुए जान की बाजी लगाकर गोलियों की बछौर में अपनी स्टेनगन व रायफल से फायर करते हुए डकैतों का रास्ता रोक दिया, और एक डकैत को मार गिराया। डकैतों की अंधाधुन्ध फायरिंग से पी0सी0 श्री राम सिंह भण्डारी व आरक्षी श्री दीनानाथ यादव बुरी तरह घायल हो गये, जिनको चिकित्सा हेतु अस्पताल भेजवाया गया । जहाँ दिनांकः 30.09.1973 व 29.09.1973 को वीरगति को प्राप्त हो गये ।
  2. वर्ष- 1997 भारत &नेपाल सीमा से सटा बहराइच आतंकी ठिकानों का गढ़ रहा। यहां बैंक ऑफ अमृतसर लूटकांड का आरोपी व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल जनरैल सिंह का साथी आतंकी सतराना का ठीकाना नवीनगर मोहरनिया था। दिनांकः 11.03.1998 को जनपद बहराइच में कुख्यात आतंकवादी सतराना उर्फ ढिल्लर को तत्कालीन एसपी डीएम रत्नम के नेतृत्व में पुलिस /पीएसी की संयुक्त पार्टी द्वारा मुठभेंड में मार गिराया गया । इस घटना में 30वीं वाहिनी पीएसी के दलनायक श्री सोहराब खां शहीद हो गये थे ।  इस मुठभेड़ में शामिल 6 पुलिस /पीएसी कर्मियों को पुलिस महानिदेशक महोदय , उ0प्र0 ने उनके शौर्य /साहसिक कार्य के प्रतिफल आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति दी गयी थी। घटना में जिन पुलिस /पीएसी कर्मियों को पुलिस महानिदेशक , उ0प्र0 ने उनके शौर्य /साहसिक कार्य के प्रतिफल आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति दी थी, उसमें से इस वाहिनी के प्लाटून कमाण्डर श्री कृष्ण चन्द्र सिंह, 30वीं वाहिनी भी सम्मिलित थे। उन्हें दलनायक के निःसंवर्गीय पद के सापेक्ष दिनांकः 20.07.1999 को नियुक्त किया गया।
  3. दिनांकः 13.12.2001 को संसद भवन नई दिल्ली पर आतंकीवादी हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदर्शित किये गये अदम्य साहसी व शौर्य के लिए शासनादेश संख्या 665-छः -पु- 1-24/93 एवं शासनादेश संख्या 665 (1)/छः -पु- 1-24ः93 दिनांकः03.02.1994 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा में नियुक्त निम्नलिखित कर्मियों को निःसंवर्गीय पद पर आउट ऑफ टर्न दिनांकः 02.01.2003 के द्वारा प्रोन्नति प्रदान की गयी।
    1. मु0आ0 39146 समीउल्लाह खां को मु0आ0 से प्लाटून कमाण्डर पद पर।
    2. नायक 39937 इन्द्रपाल यादव को आरक्षी से मु0आ0 पद पर।
    3. आरक्षी 39445 सुरेश सिंह चैहान को आरक्षी से मु0आ0 पद पर।
  4. वर्ष 2005 को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में आतंकी हमले के दौरान पीएसी, पुलिस तथा सीआरपीएफ के संयुक्त मुठभेड़ में अपनी जान जोखिम में डाल कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 05 आतंकियों को मार गिराया गया, जिसके परिणाम स्वरूप इस वाहिनी के  नायक इन्द्रजीत प्रसाद को आउट ऑफ टर्न के द्वारा नायक से मु0आ0 के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी।

शिविरपाल, दलनायक और गुल्मनायक

पद   पीएनओ नाम जाति सीयूजी/मो0न0
1 शिविरपाल 060470078  इन्द्रजीत सिंह यादव 6388639393
2 दलनायक 860540089  मुशीर अहमद 7905100925
3 दलनायक 050690099 राजेन्द्र प्रसाद यादव 9140257454
3 दलनायक 050530061  विनोद कुमार 9838157562
4 दलनायक 150650038  धर्मेन्द्र कुमार 8840488836
5 गुल्मनायक 860450726 राजेन्द्र प्रसाद 9415671838
6 गुल्मनायक 860580302  चैतूराम 8736972080
7 गुल्मनायक 930440756   कमलेश कुशवाहा 9415196824
8 गुल्मनायक 231279813  सर्वेश पाण्डेय 9984871456
9 गुल्मनायक 920500390  आलोक त्रिपाठी 8317007337
10 गुल्मनायक 190606437 त्रिपुरेश तिवारी 9305836462
11 गुल्मनायक 892630011 चन्द्रभान 9219474009
12 गुल्मनायक 902080313 भाईलाल 6306272914
13 गुल्मनायक 920440708 पेशकार पाण्डेय 6387858548
14 गुल्मनायक 880650470 चन्द्रशेखर यादव 9451506132
15 गुल्मनायक 190606453 संदीप कुमार सिंह 6386784425
16 गुल्मनायक 231277514 शेषमणि 9839920436
17 गुल्मनायक 880500166 सर्वेश कुमार सिंह 9450062810
18 गुल्मनायक 940660164 महेन्द्र कुमार 8299885641
19 गुल्मनायक 850770274 परशुराम चौधरी 7269085789
20 गुल्मनायक 200600055 रणविजय सिंह 9935165691
21 गुल्मनायक 942590283 विष्णु प्रताप सिंह 8874989733
22 गुल्मनायक 860480019 प्रकाश सिंह 7007866626
23 गुल्मनायक 982250312 सत्यप्रकाश 8299163974
24 गुल्मनायक 231277820 धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय 9140348822
25 गुल्मनायक 200600071 कमलेश कुमार 6393720824
26 गुल्मनायक 200600068 चन्द्रमोहन त्रिपाठी 8574301192
27 गुल्मनायक 190606440 मनीष कुमार जायसवाल 8931019217
28 गुल्मनायक 850680142 छठ्ठू सिंह यादव 6306582337
29 गुल्मनायक 932030221 रामलखन 7985855172
30 गुल्मनायक 982032062 रामजनम यादव 8090667392
31 गुल्मनायक 190606466 राजू निषाद 9621462627
32 गुल्मनायक 840450485 हरिशकर पाण्डेय 9453839132
33 गुल्मनायक 231279406 प्रदीप सिंह 9559841298
34 गुल्मनायक 930520252 राजेश कुमार 8931047445
35 गुल्मनायक 231277745 शिवम साहनी 8546091303
36 गुल्मनायक 860511089 वकील सिंह 9450729223
37 गुल्मनायक 972250162 कमलेश कुमार 9795632122
38 गुल्मनायक 970650511 ज्ञान प्रकाश सिंह 9450862544
39 गुल्मनायक 231278451 विश्वदत्त तिवारी 8090033408
40 गुल्मनायक 231276540 अभिशेक कुमार सिंह 9219975022
41 गुल्मनायक 231278331 अभय प्रताप यादव 8419892260
42 गुल्मनायक 920530670 रविन्द्र कुमार यादव 9838238815
43 गुल्मनायक 942710021 रामदास चौधरी 9450763312
44 गुल्मनायक 910580379 कृपाशंकर यादव 9119909598
45 गुल्मनायक 880570280 राजेश कुमार पाण्डेय 9450885305
46 गुल्मनायक 940500598 दिनेश राय 6388172039
47 गुल्मनायक 231278038 विशाल उपाध्याय 9565792817
48 गुल्मनायक 231279565 अभिनव कृश्नेत 8470911482
49 गुल्मनायक 920660100 बृजभान कुमार 7398629989
50 गुल्मनायक 871022415 अलोक कुमार श्रीवास्तव 9721995711
51 गुल्मनायक 960740507 प्रेमचन्द 7398082744
52 गुल्मनायक 940530070 शम्भू मिश्रा 9451692553